बरेली, मार्च 25 -- अलीगंज। शराब पीने के दौरान हुए विवाद में युवक ने नंद किशोर की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।थाना प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि गांव किदौना का उम्र 55 वर्षीय नंद किशोर शराब पीने का आदि था। वह पिछले शुक्रवार की दोपहर घर से लापता हो गया था। शनिवार सुबह उसका शव उसके मकान से कुछ ही दूरी पर नाले के पास खून से लथपथ मिला था। परिजन शव को घर ले आए और दोपहर बाद श्मशान भूमि ले जा रहे थे, तभी गांव के किसी व्यक्ति ने अलीगंज पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के भाई राम अवतार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि 20 मार्च की रात गांव के आधार सिंह ने नंद किशोर को अपने घर ले जाकर शराब प...