शराब के विरोध में चल रहे आंदोलन को बड़ा बनाने का ऐलान
नैनीताल, अप्रैल 4 -- गरमपानी, संवाददाता। रातीघाट में शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का आंदोलन लगातार चौथे दिन शनिवार को भी जारी रहा। महिलाओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। शनिवार को जिला पंचायत सदस्य संजय बोहरा ने धरना स्थल पर पहुंचकर महिलाओं के आंदोलन को समर्थन दिया।इससे पहले ब्लॉक प्रमुख अंकित साह और जिला पंचायत सदस्य यशपाल आर्य भी इस आंदोलन के समर्थन में उतर चुके हैं, जिससे आंदोलन को और मजबूती मिलती नजर आ रही है। धरने पर बैठी महिलाओं ने सोमवार से आंदोलन को और बड़े स्तर पर ले जाने का ऐलान कर दिया है। इसके लिए गांव-गांव में संपर्क कर महिलाओं को जोड़ने और व्यापक रणनीति तैयार करने का काम तेज कर दिया गया है। महिलाओं का कहना है कि यह सिर्फ शराब की दुकान का विरोध नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के भविष्य की लड़ाई है। आक्रोशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.