बक्सर, मई 3 -- नावानगर, एक संवाददाता। शराब के विरुद्ध चलाई गई विशेष अभियान के तहत रविवार को प्रखंड के विभिन्न थाना क्षेत्र से दो महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य तस्कर पुलिस को देख भागने में सफल रहे। इस दौरान पुलिस ने कई गांवों में शराब बनाने की भट्ठी व अर्धनिर्मित शराब को विनष्ट कर उपकरण व बर्तन के साथ काफी मात्रा में शराब जब्त किया है। यह भी पढ़ें- छापेमारी में 200 किग्रा जावा महुआ किया नष्टगिरफ्तारी की जानकारी पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बासुदेवा पुलिस ने बासुदेवा बिन्दटोली गांव में छापेमारी कर वैजन्ती देवी नामक महिला की शराब बनाते हुए रंगे हांथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से 5 लीटर चलाई हुई देशी शराब बरामद किया गया है। पुलिस ने शराब निर्माण के उपकरण को जब्त कर अर्धनिर्मित शराब को विनष्ट कर दिया है। वहीं अमी...