शराब के लिए रुपये न देने पर युवक से मारपीट
पीलीभीत, मई 20 -- पूरनपुर। घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे युवक के शराब पीने के लिए रुपए न देने पर तीन लोगों ने मारपीट की। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलई के रहने वाले अंश प्रताप सिंह पुत्र दिनेश सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम वह घर जाने के लिए असम हाइसे के सिरसा चौराहे पर वाहन के इंतजार कर रहा था। आरोप है इस दौरान आर्यन चौहान पुत्र प्रवीण चौहान दो लोगों के साथ वहां पहुंच गया। आरोप है आर्यन ने शराब पीने के लिए अंश प्रताप से रुपए मांगे। मना करने पर तीनों ने अंश प्रतान के साथ मारपीट की जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आर्यन चौहान और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.