सीतापुर, जून 3 -- मानपुर, संवाददाता। मानपुर इलाके में शराब के लिए रुपये न देने पर मंगलवार देर रात बेटे ने मां की डंडे से पीट-पीट कर हत्या का दी। इसके बाद शव छोड़कर नशे की हालत में गांव में चला गया। कारीब 10 घंटे तक महिला का शव झोपड़ी में ही पड़ा रहा। बुधवार सुबह गांव वाले खेत पहुंचे तो झोपड़ी में महिला का शव पड़ा देख पुलिस व परिवार वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गांव से आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है। मानपुर के कटरा गोवर्धनपुर में शिव कुमारी (56) अपने दो बेटो हरेन्द्र कुमार और अशोक कुमार के साथ खेत में झोपड़ी बनाकर रहती थी। यह भी पढ़ें- शराब के लिए रुपये न देने पर मां को पीट-पीट कर मार मार डाला, आरोपी गिरफ्तार पति श्यामलाल की करीब ढाई माह पहले मौत हो गई थी। बड़ा बेटा हरेन्द्र नशे का आद...