कानपुर, दिसम्बर 19 -- -रीढ़ की हड्डी टूटी, परिजनों ने पुलिस कमिश्नर से की शिकायत कानपुर दक्षिण, संवाददाता। हनुमन्त विहार में शराब के लिए रुपये न देने पर दोस्तों में विवाद हो गया। आरोप है कि इसपर एक युवक को सभी ने मिलकर पीटने के बाद दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गयी। शुक्रवार को परिजनों ने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई, जिसके बाद थाना पुलिस को मामले की जानकारी हुई। पुलिस जांच में जुटी है। नारायनपुरी निवासी प्रीति गुप्ता ने बताया कि बीते 15 दिसंबर की दोपहर करीब 3 बजे मेरा बेटा आयुष गुप्ता अपने काम से जा रहा था। वह बख्तौरी पुरवा पहुंचा था। जहां नौबस्ता बंबा रोड निवासी उसके चार दोस्त उसे मिल गए। आरोप है कि उन्होंने आयुष से शराब पीने के लिए 250 रुपए मांगे। इनकार पर आयुष को एक निर्माणाधीन मकान में ले गए। जहां पर चारों ...