फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 5 -- मोहम्मदाबाद। शराब के लिए रुपये न देने पर दबंगों ने राज मिस्त्री पर हमला कर दिया। रविवार को नदसा गांव में घटना हुयी। राज मिस्त्री जितेंद्र गांव में काम कर रहा था। दोपहर में दो लोग उसके पास आये और शराब के लिए रुपये मांगे। रुपये देने से इन्कार करने पर इन लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। इसको लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...