बिहारशरीफ, मार्च 2 -- शराब के लिए रुपया नहीं दिया तो पिता का हाथ व पैर तोड़ा प्राथमिक उपचार के बाद पिता को भेजा गया पावापुरी पिता ने पुत्र के खिलाफ सदर थाने में करायी एफआईआर फोटो 02 शेखपुरा 02 - सदर अस्पताल में इलाजरत घायल पिता। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के बरुई गांव में एक पुत्र ने शराब का रुपया नहीं देने पर अपने पिता का लाठी से पीट - पीटकर हाथ और पैर तोड़ दिया है। इतना ही नहीं पिता को बचाने आयी मां और एक भाई को भी मारकर घायल कर दिया है। गंभीर रुप से घायल 60 वर्षीय धनिक यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पावापुरी रेफर कर दिया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पुत्र फैशन यादव भाग निकला है। घायल पिता ने बताया कि उनका पुत्र शराबी है। रविवार की शाम को शराब पीने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.