उरई, मार्च 28 -- जालौन। शराब पीने के लिए पैसा देने पर तीन लोगों ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी । लोहे की रोड से सिर पर हमला करने से युवक घायल हो गया। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना निवासी विनोद साहू पुत्र मूलचरन ने बताया कि शुक्रवार की सांय छह बजे वह अपने घर पर थे। इसी दौरान मोहल्ला के राहुल पाल अपने दो साथियों के साथ दरवाजे पर आया और बोला मुझे शराब पीने के लिए 1000 रुपए मांगने लगा। रूपये देने से मना करने पर गाली गलौज करने लगा तथा पीटने के लिए झपटा तो वह मकान के अंदर घुस गया। पीछा करते हुए ये लोग मकान के अन्दर घुस आये तथा मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान राहुल पाल ने सिर में लोहे की राड मारी दी, रोड के प्रहार से वह लहूलुहान हो गया। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्...