जौनपुर, जून 11 -- मछलीशहर। शराब के लिए पैसे न देने पर नशेड़ी युवक ने मां के सिर पर वार कर घायल कर दिया। दादा की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्ध ने आरोप लगाया कि उसका नाती सूरज सिंह शराब का लती है। वह बुधवार को घर में शराब पीकर हंगामा कर रहा था। मां सीमा सिंह से शराब और वापी (गुजरात) जाने के लिए रुपये मांग रहा था। इनकार करने पर सिर पर वार कर सीमा को घायल कर दिया। महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- शराब पीकर पीटने के आरोप में नाती के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...