शराब के लिए पैसे न देने पर पत्नी की फावड़े से काटकर हत्या
अलीगढ़, मई 15 -- अलीगढ़ (जवां) संवाददाता। जवां क्षेत्र के गांव रामपुर में बुधवार देररात शराब के लिए रुपये न देने पर पति ने अपनी पत्नी की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसे पुलिस ने चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसे न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया। जवां क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी कमल सिंह पुत्र पीतांबर सिंह की शादी करीब 25 साल पहले मडराक क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय नीलम देवी से हुई थी। नीलम की बड़ी बहन सावित्री देवी की शादी भी कमल के भाई से हुई है। पुलिस के अनुसार कमल शराब पीने का आदी था। नीलम मजदूरी करके बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। जबकि कमल कोई काम भी नहीं करता था। इसे लेकर दोनों में आएदिन झगड़ा होता था। सावित्री के अनुसार बुधवार रात करीब 11 बजे कमल ने नीलम से शराब पीने के लिए रुपये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.