हमीरपुर, अप्रैल 12 -- मौदहा, संवाददाता। खेत से घर जा रहे युवक पर पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घटना से आहत पीड़ित की मां मुन्नी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर न्याय की फरियाद की है। मौदहा कस्बे की उपरौस निवासी मुन्नी पत्नी घनश्याम वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र छोटू 10 अप्रैल की देर रात लगभग 8 बजे अपने खेतों से घर लौट रहा था। तभी बड़े चौराहे पर पहले से मौजूद अरमान लाला पुत्र गयासुद्दीन निवासी नारायच अपने साथी अभिषेक व गुमान ने उसके पुत्र से शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगे। पैसा देने से मना करने पर उपरोक्त तीनों लोगों ने उसके पुत्र को जातिसूचक गालियां देते हुए चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामित तीनों लोगों के विरुद्ध मारपीट व दलित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.