उरई, अप्रैल 16 -- जालौन। संवाददाता शादी में आए युवक को शराब के लिए रुपये न देने पर उसने पिटाई कर दी। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खटीकान निवासी वकील ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोस में शादी थी। बुधवार की रात करीब 10 बजे वह मोहल्ले से अपने घर जा रहा था। तभी शादी वाले घर के पास पहुंचने पर शादी में आया एक युवक उससे शराब के लिए रुपयों की मांग करने लगा। उसने रुपये देने से मना किया तो पिटाई कर दी। इसी दौरान उसका एक साथी भी वहां आ गया। यह भी पढ़ें- चोरी के आरोप में युवक की पिटाई आरोप है कि उसने तमंचे के बट से उसकी पिटाई की। पिटाई करने के बाद दोनों शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...