शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पत्नी की हत्या
नई दिल्ली, जुलाई 21 -- राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर शराब के लिए पैसे नहीं देने पर अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। साथ ही शव को लोहे के एक बंद संदूक में छिपा दिया। पुलिस के अनुसार, यह घटना 18 जुलाई को सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के अगवाना खुर्द गांव में हुई, लेकिन चार दिन बाद संदूक से दुर्गंध आने पर मामले का खुलासा हुआ। आरोपी कृष्ण कुमार जाट (40) का पत्नी सुलोचना (34) से शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ था। महिला द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने महिला के हाथ बांध दिए और शव को घर के अंदर रखे लोहे के संदूक में डालकर ताला लगा दिया, ताकि वारदात छिपाई जा सके। घटना के समय दंपति का 16 वर्षीय बेटा घर पर नहीं था। पूछताछ के दौरान आरोपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.