शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पत्नी को पीटा
बांदा, जून 18 -- बांदा। जसपुरा थाने के गौरीकलां गांव निवासी लक्ष्मी पुत्री बरातीलाल ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले हमीरपुर के कलौली गांव निवासी पुष्पेंद्र के साथ हुई थी। शराब के नशे में वह अक्सर उसे प्रताड़ित करता है। 12 जून को रात में शराब पीकर आया और पैसे मांगे, नहीं दिए तो लाठी-डंडे से बुरी तरह मारा। छत से फेंकने का प्रयास किया। पिता को जानकारी मिली तो वह दूसरे दिन मायके लिवा लाए। मेडिकल कराकर दोषी पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.