गंगापार, जून 12 -- करछना थाना क्षेत्र के नीबी गांव में हुई व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि शराब पीने के दौरान पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद और धक्का-मुक्की के बाद यह घटना हुई थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेजते हुए मामले की आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। करछना थाना क्षेत्र के नीबी गांव निवासी गुलेश भारतीया की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी राजेन्द्र उर्फ बड़कऊ भारतीया को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। आरोपी को शुक्रवार को थाना क्षेत्र के खाई बरदहा मार्ग स्थित कल्याणशाह पुरा मोड़ के पास से दबोचा गया। मृतक के पुत्र प्रदीप उर्फ बाबूजी ने करछना थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके पिता शराब पीने के आदी थे और नौ जून को आरोपी के घर शराब पीने गए थे...