पूर्णिया, मार्च 11 -- केनगर, एक संवाददाता। रात्रि गश्ती के दौरान केनगर और चम्पानगर थाना पुलिस ने शराब के नशे में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों की मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उन्हें मंगलवार को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार केनगर थाना पुलिस ने परोरा गांव सहित विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए छह लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में काझा बनियापट्टी गांव निवासी मिथिलेश महलदार (38), हरिपुर मुसहरी टोला निवासी शुभम कुमार (18) व दीपक कुमार (18), अलीनगर टोला निवासी परमानंद ऋषि (35), गणेशपुर गांव निवासी सन्नी ऋषि (52) तथा परोरा गांव निवासी दीपक कुमार (25) शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर चम्पानगर थाना पुलिस ने चम्पानगर बाजार ...