शराब के नशे में हुई कहासुनी के बाद ग्रामीण की पीटकर हत्या
पीलीभीत, अगस्त 30 -- पीलीभीत। थाना बरखेड़ा क्षेत्र की करोड़ चौकी के ग्राम सिसईया में शनिवार शाम मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि कन्हई लाल और उसके परिजनों ने 38 वर्षीय संजय कुमार उर्फ छोटेलाल को बाइक से खींचकर अपने घर में ले गए और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। संजय को बचाने पहुंचीं उसकी भतीजी, परिवार की अन्य महिलाओं और दो नाबालिग बच्चियों को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा। गंभीर रूप से घायल संजय ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी घरों में ताला लगाकर फरार हो गए। तनाव के चलते गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतक की बहन मंजू देवी के अनुसार, शनिवार शाम करीब सात बजे उसका 28 वर्षीय भाई संजय बाइक से पड़ोसी गांव भूड़ा जा रहा था। कन्हई लाल के घर के सामने पहुंचने पर किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.