मेरठ, मार्च 5 -- क्षेत्र के गांव समसपुर में होली के त्योहार पर गांव के लोग होली खेल रहे थे। गांव में शराब पीकर कुछ उपद्रवियों द्वारा हुड़दंग मचाते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तमंचे से कई राउंड हवाई फायरिंग कर दी। दूसरे पक्ष ने घर में छुपकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो दो लोग तमंचे से फायरिंग करते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने दो लोगों से तमंचा, दो कारतूस बरामद चालान कर दिया है। जबकि दो को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रतिभा सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव समसपुर में होली के त्योहार पर डीजे की धुन पर डांस कर रहे मानवेंद्र सिंह, अंकुर एवं उमेश के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद जमकर गाली गलौज हो गई। नशे की हालत में मानवेंद्र व अंकुर ने तमंचे से कई राउंड हवाई फायर कर दिया, जबक...