बक्सर, अप्रैल 13 -- नावानगर। सोनवर्षा व बासुदेवा पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्र से शराब के नशे में हंगामा कर रहे सात लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया है। सोनवर्षा पुलिस ने बाली गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे छह लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया है। सोनवर्षा पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल छापेमारी की गई। इस दौरान छह लोगों को हिरासत में लेकर नावानगर सीएचसी में मेडिकल जांच कराई गई। अल्कोहल की पुष्टि होने के बाद सभी को कोर्ट भेज दिया गया। इधर बासुदेवा पुलिस ने बासुदेवा बिन्दटोली गांव में छापेमारी कर शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराके कोर्ट भेज दिया। (नावानगर से अरुण सिंह)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...