शराब के नशे में हंगामा कर रहे सरपंच समेत चार गिरफ्तार
मुंगेर, जून 18 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच केसौली पंचायत के सरपंच को शराब के नशे में पकड़ा गया है। उत्पाद विभाग की टीम ने सरपंच चंद्रशेखर कुमार सिंह को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, बरसंडा निवासी सरपंच चंद्रशेखर कुमार सिंह सड़क पर नशे की हालत में उत्पात मचा रहे थे। सूचना पर आबकारी विभाग तारापुर की टीम मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। मद्य निषेध थाना तारापुर के थानाध्यक्ष अमिताभ चंद्रा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सरपंच के अलावा तीन अन्य लोगों को भी अलग-अलग जगहों से शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। इनमे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.