पूर्णिया, मई 20 -- केनगर, एक संवाददाता।केनगर एवं चम्पानगर थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में हंगामा कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपितों का मेडिकल जांच कराया, जिसमें अत्यधिक शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उन्हें बुधवार को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया। केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में भवानीपुर थाना क्षेत्र के रामडीरी भिठ्ठा टोला निवासी छठु मंडल का 23 वर्षीय पुत्र अभिनंदन कुमार तथा केनगर थाना क्षेत्र के बालू घाट निवासी संजय यादव का 24 वर्षीय पुत्र कौशल कुमार शामिल हैं। वहीं चम्पानगर थानाध्यक्ष अनुपम राज ने बताया कि शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किए गए लोगों में चनका पंचायत के वार्ड संख्या-6 निवासी भगवान ऋषि का 22 वर्षीय पुत्र अचमित कुमार ...