औरंगाबाद, अप्रैल 3 -- रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज पुलिस ने सब्जी मंडी के पास शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में एसआई उमेश कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ में दोनों की पहचान अजय कुमार और विकास कुमार के रूप में हुई। दोनों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि दोनों व्यक्ति नशे की हालत में हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। नशे में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज के आरबीआर उच्च विद्यालय के पास शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सूरज कुमार के रूप में हुई है। प्रमोद तिवारी ने आवेदन देकर बताया कि सूरज कुमार नशे की हालत में उत्पात...