जहानाबाद, मई 16 -- काको ,निज संवाददाता। एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में उत्तर सेरथु निवासी श्रवण कुमार तथा तिताई बिगहा निवासी सुरज सपेरा शामिल हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस गश्ती के दौरान दोनों को नशे की हालत में हंगामा करते पकड़ा गया। इसके बाद पुलिस द्वारा कराई गई जांच में शराब सेवन की पुष्टि हुई। पाली थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो गिरफ्तार काको से सैयद ताबिश ईमाम् की रिपोर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...