पूर्णिया, मार्च 8 -- केनगर, एक संवाददाता।केनगर थाना क्षेत्र के परोरा चौक पर शुक्रवार की रात शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सभी का मेडिकल जांच कराया गया जिसमें अत्यधिक शराब सेवन की पुष्टि हुई है। थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि गिरफ्तार युवकों की पहचान कटक जिला निवासी धरनी कुमार के 34 वर्षीय पुत्र विकास कुमार परोरा गांव निवासी दिनेश ऋषि के 29 वर्षीय पुत्र पिंटू ऋषि, मधेपुरा जिले के घैलाढ़ थाना क्षेत्र के वासुदेवा गांव निवासी सुन्दर ऋषि के 35 वर्षीय पुत्र चुन्नु साड़ा तथा मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के चौसा गांव निवासी सिपाही ऋषि के 42 वर्षीय पुत्र जयचंद ऋषि के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को सभी गिरफ्तार युवकों को न्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.