गोपालगंज, दिसम्बर 23 -- थावे। स्थानीय थाना पुलिस ने सोमवार की देर शाम शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक थाना क्षेत्र के रिखई टोला गांव का रहने वाला बाबर अली है। पुलिस ने उसे थाना परिसर से ही हिरासत में लिया। वह शराब के नशे में उत्पात मचा रहा था, जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती थी। मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...