शराब के नशे में हंगामा करते 12 धराए
कटिहार, अगस्त 31 -- फलका, एक संवाददाता। फलका पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो अलग अलग जगहों से छापेमारी कर शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 12 लोगों को पकड़कर न्यायालय भेजा। थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि गश्ती के क्रम में सूचना मिली कि बबुरबन्ना चौक पर पांच-छह लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को नशे की हालत में पकड़ा। इसी दौरान बरेटा चौक पर भी छह लोगों के द्वारा शराब के नशे में हंगामा करते पकड़ा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.