पूर्णिया, मार्च 17 -- मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के उल्लंघन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लोगों में मोहना टोल निवासी रवि कुमार एवं प्रहलाद कुमार, नगर पंचायत मीरगंज के रंगपुरा उत्तर निवासी कंचन ऋषि, रंगपुरा निवासी मो. फैसल रजा, वनभाग बंगाली टोल निवासी बुल्ला कुमार एवं नेपाली मंडल तथा सरसी थाना क्षेत्र के सिंहुली निवासी दीपक कुमार यादव शामिल हैं। पुलिस ने सभी को अलग-अलग स्थानों से नशे की हालत में गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.