मुंगेर, फरवरी 28 -- टेटिया बंबर। गंगटा थाना पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा करते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के रायपुरा चौक के समीप शराब के नशे में हंगामा करते दो लोगों क्रमशः बरहट थाना क्षेत्र के भट्टा गांव निवासी राकेश हेंब्रम एवं विशाल हेंब्रम को गिरफ्तार किया गया। जांच में दोनों के शराब पीने की पुष्टि होने पर न्यायालय में पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...