पूर्णिया, मार्च 10 -- केनगर, एक संवाददाता। रविवार की रात केनगर थाना पुलिस ने परोरा इलाके से शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में गणेशपुर पंचायत के चातर नया टोला निवासी मनोज हेम्ब्रम, गोपाल सिंह तथा परोरा गांव के फेकन सिंह उर्फ अवधेश सिंह और सुमित कुमार सिंह शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपितों को हिरासत में लेकर चिकित्सकीय जांच कराई, जिसमें अत्यधिक शराब सेवन की पुष्टि हुई। आवश्यक कार्रवाई के बाद सोमवार को सभी को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...