दरभंगा, अप्रैल 22 -- अलीनगर, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से बीते रात एवं बुधवार की सुबह थानाध्यक्ष रंजीत शर्मा द्वारा गठित टीम ने कुल आठ नशेड़ियों को शारब के नशे में हंगामा करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष श्री शर्मा ने ने बताया कि विशेष छापेमारी अभियान चलाकर शराब के नशे में हंगामा कर रहे श्यामपुर गांव में रामकुमार देव, सरोज लाल देव और अंगेश कुमार देव को गिरफ्तार किया गया। धमुआरा गांव से शत्रुघ्न शर्मा और मुकेश चौपाल को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अंदौली गांव से अशोक मुखिया, संजय मुखिया और मो. नूरुल को शराब के नशे में हंगामा करते हुए गिरफ्तार किया गया, जिसके विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।थानाध्यक्ष यह भी पढ़ें- शराब के नशे में हंगामा करते आठ नशेड़...