मुंगेर, जनवरी 28 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के नयागांव में सोमवार की देर रात्रि में शराब के नशे में हंगामा करते दो युवकों को महंगा पड़ा है। तथा मोहल्लेवासियों ने घटना की सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर से दो की गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार शराबियों में बड़ी दरियापुर निवासी स्व. जवाहर प्रसाद का पुत्र शंकर कुमार और दूसरा नयागांव पानी टंकी निवासी प्रेमाद कुमार का पुत्र सुजित कुमार है। इस बावत एसएचओ वीरभद्र सिंह ने बताया कि रात्रि करीब 2 बजे मोहल्लेवासियों ने सूचना दी कि सड़क पर दो शराबी नशे की हालत में है, तथा गाली-गलोज कर रहा है। सूचना मिलते ही चंद मिनटों में ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को घटना स्थल से पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को मेडिकल कराकर सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...