शराब के नशे में सहकर्मी ने जेई से की मारपीट
बरेली, जून 8 -- हाफिजगंज।बरेली-सितारगंज हाईवे निर्माण कार्य करा रही राज कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड के जेई से उसके सहकर्मी ने शराब के नशे में मारपीट कर धमकी दी। जेई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।मुरादाबाद के बिलारी थाना के वीरखाला गांव के जेई नवजीत सिंह ने थाना हाफिजगंज में दी तहरीर में बताया कि वह बरेली-सितारगंज हाईवे के निर्माण कार्य में ड्यूटी कर रहे हैं। आरोप है कि छह जून की रात वह लभेड़ा गांव में नाइट ड्यूटी पर थे। तभी कंपनी के कैंप-1 जहानाबाद के कर्मचारी ने उनसे गाली-गलौज की। विरोध पर पिटाई कर धमकी दी। इस दौरान उनके गले से सोने की चेन गिर गई। यह भी पढ़ें- शराब के नशे में सहकर्मी ने जेई से की मारपीट जेई ने थाना हाफिजगंज में तहरीर दी है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर की जांच कराई जा रही है, कार्रवाई की जाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.