मधुबनी, अप्रैल 15 -- मो. माजिद हरलाखी।हरसुवार गांव में शराब के नशे में वृद्ध चाचा के साथ मारपीट करने का मामले में वृद्ध नचारी राम की पत्नी दुखनी देवी ने हरलाखी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके अनुसार वृद्ध का भतीजा संजय राम नशे की हालत में आएदिन परिवार के साथ गालीगलौज व मारपीट करता है। बीते दिनों गालीगलौज के लिए मना किया तो आरोपित वृद्ध चाचा के साथ मारपीट किया। जिसमे वृद्ध चाचा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...