बदायूं, अप्रैल 30 -- शराब के नशे में युवक पर लोहे की रॉड से हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घायल को गंभीर चोटें आई हैं और उसका उपचार कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रायपुर मजरा निवासी नरेश पाल ने बताया कि 27 अप्रैल की रात वह गांव के मंदिर पर बैठा था। तभी गांव का रमेश पुत्र भोले नशे में आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने लोहे की रॉड से सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। यह भी पढ़ें- युवक पर लोहे की रॉड से हमला, मुकदमा शोर पर लोग जुटे तो आरोपी धमकी देकर भाग गया। यह भी पढ़ें- गली में युवक पर डंडे से हमला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.