संभल, जनवरी 28 -- रेलवे ट्रैक किनारे सोमवार को घायल को देखकर मालगाड़ी के ड्राइवर ने कंट्रोल रूम को ट्रेन की चपेट में आकर व्यक्ति के मौत होने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही मौके पर थाना बनियाठेर और आरपीएफ पहुंची । इस दौरान मुरादाबाद की ओर से आ रही है मालगाड़ी लगभग 20 मिनट आउटर पर खड़ी रही। चंदौसी- मुरादाबाद रेलवे ट्रैक स्थित आनंद विहार कालोनी के पास सोमवार की दोपहर एक बजे मालगाड़ी के ड्राइवर ने कंट्रोल रूम पर ट्रेन की चपेट में आकर व्यक्ति के मौत होने की जानकारी दी। खबर मिलते ही थाना बनियाठेर पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। जहां रेलवे ट्रैक किनारे शराब के नशे में दूध घायल अधिवक्ता मिला। इसके बाद पास से मिले फोन से उसके परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर साथी अधिवक्ता मौके पर पहुंच गया। उसके आने पुलिस ने घायल अधिवक्ता को उसके सुपुर्द क...