पीलीभीत, जुलाई 14 -- बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 11 जुलाई को रात नौ बजे गांव का भूपेंद्र शराब के नशे में उसके घर के दरवाजे पर जाकर उसके साथ अभद्रता करने लगा। उसके जेठ की लड़की को दोबारा ले जाने की धमकी भी दी। विरोध करने पर उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। आसपास के लोगों के एकत्र हो जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: शराब के नशे में मारपीट का आरोप, महिला ने पति व देवर के खिलाफ दी तहरीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...