फिरोजाबाद, मई 25 -- शिकोहाबाद में गंगा दशहरा पर एक युवक शराब के नशे में आकर आत्महत्या के उद्देश्य से भूड़ा नहर पुल से नीचे कूद गया। युवक के नहर में कूदते ही वहां अफरा तफरी मच गई। पुलिस थोड़ी देर कर देती तो युवक की जान जा सकती थी। जीशान पुत्र पप्पू निवासी रसूलपुर फिरोजाबाद नगर क्षेत्र में कबाड़ा बीनने का काम करता है। वह गंगा दशहरा पर शराब के नशे में भूड़ा नहर पुल के पास आया और रेलिंग पर चढ़कर नहर में कूद गया। जब पुलिसकर्मियों ने युवक को नहर में कूदते देखा तो वह हैरत में पड़ गए। पीआरबी के जवानों ने युवक को बचाने के लिए नहर में कूद पड़े। यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ दशहरा पर छह लोग गंगा में डूबे, एक की मौत, एक लापता पुलिस युवक को नहर से खींचकर बाहर लाए। पुलिस ने शराब के नशे में युवक को पकड़कर थाने लाए। थाने में युवक पुलिस से बार बार नहर तक छोड़ने की ...