शराब के नशे में युवक छत से गिरा, मौत
वाराणसी, मई 14 -- सारनाथ। डोमनपुर, खालिसपुर (सरायमोहाना) में एक युवक शराब के नशे में बुधवार रात छत से गिर गया। इसकी वजह से उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने गुरुवार सुबह पीआरवी को सूचित किया। मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने सरायमोहाना चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामरूप को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी में रखवा दिया एवं परिजनों को सूचित कर दिया। उपनिरीक्षक रामरूप ने बताया कि मृतक राजेश (25) खंडवा (मध्य प्रदेश) का रहने वाला था। वह डोमनपुर खालिसपुर में संजीव केशरी के यहां किराए पर अकेले रहता था। वह मजदूरी करता था। बुधवार रात छत पर शराब के नशे में सोया था। छत पर बाउंड्री नहीं था। इसकी वजह से वह नीचे एक बाउंड्री पर गिर गया। इसकी वजह से उसकी मौत हो गई। बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया एवं शव को मर्चरी में रखवा दिया गया है। युव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.