नोएडा, दिसम्बर 15 -- नोएडा। शराब के नशे में एक व्यक्ति ने दुकान में घुसकर कर्मचारी के साथ मारपीट की। विरोध करने पर दुकान के मालिक के साथ भी बदसलूकी की गई। सेक्टर-126 थाने में दी शिकायत में सदरपुर के खजूर कॉलोनी निवासी अमित सिंह ने बताया कि बीते शनिवार को रात ग्यारह बजे के करीब विनोद चौहान नाम का व्यक्ति उसकी दुकान पर आया। उसने शराब के नशे में आकर कर्मचारी अरमान के साथ मारपीट की। अरमान को डंडे और घूसे से पीटा गया। शोर सुनकर जब आसपास के लोग एकत्र होने लगे तब आरोपी ने अरमान को पीटना बंद किया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के साथ भी आरोपी ने हाथापाई की। मामले की शिकायत पुलिस से करने पर जान से मारने की धमकी भी आरोपी ने शिकायतकर्ता को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.