उरई, नवम्बर 27 -- जालौन। शराब के नशे में मोहल्ले के लोगों के साथ अभद्रता व मारपीट किए जाने की सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भवानीराम निवासी विशाल कुमार शराब के नशे में मोहल्ले के लोगों के साथ अभद्रता व मारपीट कर रहा था। मोहल्ले के लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया फिर भी नहीं मानने पर उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...