औरंगाबाद, अप्रैल 29 -- रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज थाना क्षेत्र के तेलथुआ गांव में शराब के नशे में मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव के सूरज कुमार सिंह और रौशन कुमार के रूप में हुई है। पीड़ित शैलेश कुमार ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि वह गांव की एक दुकान पर बैठे थे, तभी दोनों आरोपी नशे की हालत में वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी और मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी थानाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...