शराब के नशे में बेटे ने उजाड़ा अपना ही घर, मां को बचाने आए पिता को पीट-पीटकर मार डाला
संवाददाता, जुलाई 26 -- UP News: यूपी के बलरामपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नशेड़ी बेटे ने अपना ही घर उजाड़ दिया। पहले मां को बेरहमी से पीटा, जब पिता ने बीच-बचाव करना चाहा तो उन पर भी लाठी-डंडों से टूट पड़ा। बेटे ने बाप को इतना पीटा कि उनकी जान चली गई। वहीं , मां गंभीर रूप से घायल हो गई। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। ये घटना तुलसीपुर कस्बे के लाल चौराहा स्थित जरवा रोड पेट्रोल पंप के पीछे की है। जहां एक तंग गली से शनिवार देर रात उठी चीख-पुकार ने पूरे इलाके को दहला दिया। जिस बेटे को माता-पिता ने मेहनत-मजदूरी कर पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी ने शराब के नशे में अपने ही घर को उजाड़ दिया। मां को बेरहमी से पीट रहे बेटे को रोकने पहुंचे पिता की उसने लाठी-डंडों से इतनी निर्ममता से पिटाई की कि उनकी म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.