शराब के नशे में बाइक चला रहे दो युवक धराए
भागलपुर, जून 11 -- अकबरनगर, संवाददाता। थाना क्षेत्र में शराब के नशे में बाइक चलाना दो युवकों को महंगा पड़ गया। बुधवार को बरियारपुर से नाथनगर की ओर जा रहे दो बाइक सवार युवक अकबरनगर थाना चौक के समीप असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों युवकों को पूछताछ के लिए थाना लाया। अकबरनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार को दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.