शराब के नशे में प्रशिक्षण लेने आया हवलदार धराया
बक्सर, अगस्त 6 -- डुमरांव। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को नशे की हालत में बिहार पुलिस के एक हवलदार को हिरासत में लिया है। आरोपित दिनेश्वर उपाध्याय है जो मोतिहारी में हवलदार के पद पर प्रतिनियुक्त है और डुमरांव में प्रशिक्षण लेने पहुंचा था। गुरुवार को बीएमपी कैंपस में नशे की हालत में देखा गया। जिसकी सूचना प्रशिक्षक विजय यादव ने डुमरांव पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हवलदार को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई, जहां डॉक्टरों ने शराब पीने की जांच के बाद पुष्टि की। थानाध्यक्ष संजय सिन्हा ने बताया कि जांच में पुष्टि होने के बाद आरोपित के खिलाफ कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। (डुमरांव से अजय सिंह)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.