बदायूं, जून 17 -- बदायूं। शराब के नशे में पिता, मां और बहनों के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। उघैती थाना क्षेत्र के गांव कोठा निवासी प्रेमपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा जितेन्द्र अक्सर शराब पीकर घर में विवाद करता है और परिवार के लोगों को परेशान करता है। आरोप है कि 13 जून की रात करीब 11 बजे जितेन्द्र शराब के नशे में घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। यह भी पढ़ें- पेट्रोल लाने से मना करने पर किशोर से मारपीट विरोध करने पर उसने प्रेमपाल को लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पीट दिया, जिससे उनके सिर व शरीर में चोटें आईं। बचाने पहुंची पत्नी और बेटियों के साथ भी मारपीट की गई। जाते समय आरोपी ने परिव...