बांदा, अगस्त 18 -- बांदा। जिले के एक गांव निवासी युवक ने नशे में हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। शराब के नशे में पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। एसपी के आदेश पर महिला थाना में विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर बंधक बनाकर लगातार मारपीट करने, प्रताड़ित करने और शराब के नशे में प्राइवेट पार्ट पर बर्बरता का मामला दर्ज कराया है।मटौंध थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी थाना कोतवाली देहात के एक गांव के युवक से हुई थी। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। आरोप है कि उसका पति गुजरात में नौकरी करता है। उसका सारा सारा पैसा उसके सास-ससुर और ननद रख लेते हैं, जबकि पीड़िता और उसके बच्चों को दाने-दाने के लिए मोहताज होना पड़ता है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी ननद अपनी ससुराल (भुलसी) न जाकर लगात...