गया, जुलाई 10 -- गुरुआ थाना क्षेत्र के गुनेरी गांव में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला की हत्या पति ने गला दबाकर कर दी। गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, सोनिया देवी (35) गुनेरी गांव के तेतर मांझी की पत्नी थी। तेतर मांझी शराब पीने का आदी है। गुरुवार की रात भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा और किसी बात को लेकर पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसने सोनिया देवी का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव पूरी रात घर में पड़ा रहा। पति भी घर में ही मौजूद था। शुक्रवार की सुबह गांव के लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पति तेतर मांझी को गिरफ्तार कर लिया। सोनिया देवी के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ...