गढ़वा, अप्रैल 9 -- केतार। केतार अंचल कार्यालय में गुरुवार की दोपहर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। रजिस्टर टू की छाया प्रति मांगने गए ग्रामीण परती कुशवानी पंचायत के छाताकुंड गांव निवासी रवि कुमार गुप्ता ने राजस्व उपनिरीक्षक राजेश त्रिपाठी पर शराब के नशे में धुत होकर गाली गलौज एवं दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। रवि कुमार गुप्ता ने सीओ सह बीडीओ प्रशांत कुमार को लिखित आवेदन सौंप कर कार्यालय अवधि में शराब का सेवन कर ग्रामीणों से दुर्व्यवहार करने के दोषी अंचल कार्यालय के राजस्व उपनिरीक्षक पर करवाई करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि अगर दोषी अंचल कर्मी पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह उसकी शिकायत वरीय पदाधिकारी से करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...