मुजफ्फर नगर, अप्रैल 14 -- मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया में शराब के नशे में धुत दरोगा के वीडियो वायरल होने के मामले में थाना फुगाना में तैनातउप निरीक्षक चौबे सिंह को निलंबित कर दिया।बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद मुजफ्फरनगर में कार्यक्रमके दौरान शान्ति व्यवस्था हेतु थाना क्षेत्र खालापार में उप निरीक्षक चौबे सिंह की ड्यूटी लगी थी। आरोप है कि चप निरीक्षक ड्यूटी पर न पहुंच कर अन्यत्र स्थान पर अत्याधिक नशे का सेवन कर लिया था। उप निरीक्षक चौबे सिंह के इस कृत्य से आमजन में पुलिस की छवि धूमिल हुई है। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा वीडियो का संज्ञान लिया गया। साथ ही उप निरीक्षक चौबे सिंह को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। एसएसपी ने उप निरीक्षक को निलंबित करने की पुष्टि करते हुए विभागीय जांच जारी होने ...